Delhi - Page 327
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष तथा उसके खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभावों के बीच नई दिल्ली में रविवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समूह के भीतर अलग-अलग मत सामने आए, खासकर ईरान और यूएई के बीच।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगा और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए 'रेड अलर्ट' और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा का रविवार को दूसरा दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने भारतीयों के खिलाफ की जाने वाली नस्लीय टिप्पणियों को बेवकूफ लोगों की हरकत बताया।
देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को हर्ष विहार के उन 36 परिवारों से मुलाकात की, जो लंबे समय से बिजली के कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता ने बिजली विभाग को निर्देश जारी कर तत्काल बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली सरकार यमुना नदी के पुनर्जीवन और नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट और जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर चल रही फर्जी क्वांटम एआई निवेश स्कीम को लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी जारी की है और कहा है कि न ही केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय इस प्रकार की कोई निवेश योजना या प्लेटफॉर्म नहीं चला रहे हैं।।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बार-बार हो रहे हमले सीक्रेट सर्विस, एफबीआई और अन्य एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन हमलों में सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दावा किया है कि कुछ ही घंटों में ईरान को लेकर कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है। दिल्ली में एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


