कॉकरोच जनता पार्टी को संसद मार्च की कोई अनुमति नहीं, निषेधाज्ञा लागू: डीसीपी सचिन शर्मा

नई दिल्ली, 19 जुलाई । राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन करी रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के पास अनुमति न होने की बात कही है।

नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कथित मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि बीएनएस की धारा 163 लागू है और विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल पर पूर्व अनुमति से ही किए जा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा मार्च निकालने की अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन दिल्ली पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है और न ही कोई अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा के तहत जंतर-मंतर स्थित निर्धारित विरोध स्थल को छोड़कर, पांच या अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा, विरोध मार्च या प्रदर्शन पूरी तरह से निषिद्ध हैं। संसद सत्र भी कल से शुरू हो रहा है। इसलिए, जन ​​सुरक्षा, संरक्षा और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से कानून का सम्मान करने, किसी भी अनधिकृत सभा या मार्च में भाग लेने से बचने और जन शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का सम्मान करें।

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च का ऐलान किया है। बीते दिन जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। इसके बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भूख हड़ताल पर हैं।

सीजेपी कल यानी सोमवार को जंतर-मंतर से संसद का मार्च करने जा रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सीजेपी को मार्च करने की अनुमति नहीं मिली है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement