Delhi - Page 367
नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मई माह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से साफ और शुष्क मौसम के बाद अब 11 और 12 मई को मौसम विभाग (आईएमडी) ने यलो अलर्ट जारी किया है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने आधिकारिक दौरे के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो में कई हाई-लेवल बैठकें कीं। इन बैठकों में उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों, शैक्षणिक पहलों और क्षेत्रीय साझेदारी पर फोकस किया।
'पोइला बोइशाख' यानी बंगाली कैलेंडर के 25वें दिन 'पोचिशे बोइशाख' के खास अवसर पर देशभर में महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय समाज को नई सोच, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास दिया।
सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना स्टाफ प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वे जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त होने वाला है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार इतिहास रचा गया है। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता संभालने जा रही है।
आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी से मिले 143 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने आसानी से 2 विकेट खोकर 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।
आजकल की भागदौड़ भरी तेज रफ्तार जिंदगी का नकारात्मक असर शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऐसे में तनाव, बात-बात पर गुस्सा, बैचेनी, घबराहट, मायूसी, उदासी, निराशा, थकान, रुचि की कमी और अनिद्रा या भूख न लगना जैसी समस्याएं आम सी बात बन गई हैं।
मां बनना जीवन का एक खूबसूरत समय है, ऐसे में गर्भावस्था और प्रसव के बाद हेल्थ एक्सपर्ट कई सावधानियों के साथ ही शिशु व मां की सेहत से जुड़ी कारगर टिप्स भी देते हैं। वे बताते हैं कि प्रसव के बाद मां की शारीरिक ही नहीं मानसिक सेहत भी जरूरी है।
विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही लोग योगासन सीखने के प्रति ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय रोजाना योगासनों के बारे में जानकारी देने के साथ ही फायदों और सही अभ्यास की जानकारी भी दे रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


