Delhi - Page 368
-
दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 1 जून से 30 जून के बीच 193 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। इनमें 48 बच्चे और 145 लापता वयस्क शामिल हैं।
-
चकोतरा, जिसे वैज्ञानिक भाषा में साइट्रस मैक्सिमा कहा जाता है, खट्टे फलों की श्रेणी में सबसे बड़ा और खास फल माना जाता है। इसे अंग्रेजी में पोमेलो भी कहते हैं।
-
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि इंटरनेशनल डेब्यू में हो रही यह देरी वैभव पर और दबाव बढाएगी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की प्राप्ति संभव है' के भाव को व्यक्त करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' शेयर किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।
-
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में सेनेगल को 3-2 से हराकर अगले दौरे में अपनी जगह पक्की कर ली है। निर्धारित 90 मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच का नतीजा अतिरिक्त समय में निकला, जहां यूरी टाईलेमांस का गोल बेल्जियम के लिए निर्णायक साबित हुआ।
-
दिल्ली पुलिस ने ‘चाइल्ड सेफ्टी मंथ’ पहल के तहत दो दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पहल का उद्देश्य राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत करना है।
-
भारत की स्वदेशी सैटेलाइट आधारित नेविगेशन प्रणाली देश के सैटेलाइट नेविगेशन इकोसिस्टम को और मजबूत करेगी तथा सुरक्षित हवाई यात्रा, बेहतर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और देश भर में सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।
-
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल तय समय से एक साल आगे बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी बुधवार को दी गई।
-
भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पेशे को देश की आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव बताते हुए उन्हें "विश्वास के राजदूत" की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भारत के 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक शासन व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.