Delhi - Page 366
-
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की इमारत गिरने से 16 मजदूरों की मौत और 20 अन्य के घायल होने की मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है।।
-
मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को हरियाणा के आईएमटी खरखौदा में अपनी सबसे आधुनिक वाहन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया।
-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खुदरा ईंधन की कीमतें घटाने का कोई औचित्य नहीं है।
-
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए।
-
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने एक बार फिर युद्ध के नियमों को दरकिनार करते हुए यूक्रेन के आवासीय क्षेत्रों पर हमला किया है। रूस ने एंबुलेंस स्टेशन, रिसर्च संस्थान, होटल को निशाना बनाया गया।
-
5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं, मांसपेशियां विकसित होती हैं, और दिमाग सीखने की क्षमता को तेजी से बढ़ाता है।
-
वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य कारक होंगे। हालिया गिरावट के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने और फिर कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन आने की उम्मीद है।
-
बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच गहरे आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने गुरुवार को कहा कि जापान और भारत को मिलकर खुशहाली पाने के लिए अपनी-अपनी ताकत पर काम करना चाहिए।।
-
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बेवरेज ब्रांड्स को 'एनर्जी ड्रिंक' शब्द के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर कथित तौर पर गुमराह करने वाले दावों को लेकर रेड बुल, पेप्सिको इंडिया, कैम्पा सहित कई ब्रांड्स को नोटिस जारी किए हैं।।
-
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर कथित अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.