Gujarat - Page 4
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित आईआईएमए हेल्थकेयर समिट 2026 को संबोधित किया।।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री पद की संवैधानिक गरिमा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित रूप से भ्रामक और फर्जी पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज किया है।
गुजरात के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए 2025-26 में 47.32 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों ने 'उड़ान खटोला' रोपवे सेवाओं का उपयोग किया। यह राज्य के पहाड़ी धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए रोपवे के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने गुरुवार को रेस्तरां मालिकों और फूड डिलीवरी ऑपरेटरों से पेट्रोल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे डिलीवरी की लागत लगभग 2.5 रुपए प्रति किलोमीटर से घटकर मात्र 50 पैसे तक हो सकती है।
गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध महूडी जैन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पत्नी प्रीति अदाणी, बड़ा बेटा करण अदाणी और पुत्र-बधू परिधि अदाणी भी थी।
गुजरात के बोटाद जिले में हुई 43.11 लाख रुपए के हीरों की चोरी का पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। बोटाद और अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चोरी किए गए हीरे बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अहमदाबाद के एक रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 129.80 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर ली हैं। यह संपत्तियां रोनक रवजीभाई सोनानी, विपुलभाई गोरधनभाई गंगानी, केशव नारायण ग्रुप और अन्य लोगों से जुड़ी बताई गई हैं।
गुजरात के वलसाड जिले की वापी तहसील में बदमाशों ने एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए सुनसान स्थान पर बुलाया और मारपीट कर 14,000 रुपए लूट लिए। इस घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि भारत की अगली पीढ़ी के निर्माता, उद्यमी और नवप्रवर्तक पहले से ही देश में मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें पहचानने, उनका समर्थन करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


