Gujarat - Page 6
गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिलभाई पटेल ने मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए मांजलपुर की समस्त जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में 96वां सफल ऑर्गन डोनेशन हुआ है। किम के पीपोदरा में सांचा डिपार्टमेंट में काम करने वाले ओडिशा के 36 साल के मिथुन स्वैन की 2 किडनी, लिवर और हार्ट के डोनेशन से 4 लोगों को नई जिंदगी मिलेगी।
बढ़ती आबादी, घटता भूजल स्तर और बड़ी मात्रा में बारिश का पानी व्यर्थ बह जाना, आज देश के लगभग हर शहर के सामने ये बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में जल संरक्षण सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत बन चुका है।
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए हो गया है।
दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1452 की सोमवार को विमान के कार्गो होल्ड (सामान रखने वाले हिस्से) में धुएं का संकेत मिलने के बाद एहतियातन गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे। 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है।
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अहमदाबाद जिले के धोलेरा तालुका का वनितलाव गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है।।
गुजरात का खेलकूद का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। वर्ष 2014 में आयोजित 17वें एशियाई खेलों (एशियन गेम्स) में गुजरात से केवल तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, परंतु आज राज्य ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। मुख्य हाईवे को बंद कर दिया गया है।
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने नवगठित पंचायत क्षेत्रों और शहर के पश्चिमी उपनगरों में जल निकासी कार्यों के लिए लगभग 900 करोड़ रुपए के निविदाएं आमंत्रित करने की योजना बनाई है। रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद बेहतर जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता स्पष्ट हो गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


