Gujarat - Page 7
भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई जिलों में नदियां उफान पर है। कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।
नीट परीक्षा के पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत करीब 100 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
अहमदाबाद के रामोल इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बुरी तरह जलने के कारण मौत हो गई।
गुजरात के आणंद जिले के वसद रेलवे स्टेशन से चार साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुरेश परमार की सोमवार सुबह पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।।
अहमदाबाद में जिस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से नौ लोगों की मौत हुई थी, वहां अवैध रूप से निर्मित ढांचों को प्रशासन ने रविवार को ध्वस्त कर दिया। वहीं, पुलिस ने शहरभर में बिना अनुमति संचालित पटाखा निर्माण इकाइयों के खिलाफ भी अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट और आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। नगर निगम के अनुसार, आठ लोगों की मौत एल.जी. अस्पताल में हुई, जबकि एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
सूरत शहर साइबर क्राइम सेल ने शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।
गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई।
गुजरात के सूरत जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार को एक बार फिर से पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस का काफिला, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड का दस्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


