Haryana - Page 3
-
भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है।
-
हांसी जिले के सोरखी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल को 'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए चुना गया है, जिससे बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
-
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म हो गया है।
-
पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस और 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी तबादले और नई तैनातियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
-
हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। घरौंडा के मिनी बायपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर 11 हजार हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया।
-
हरियाणा में चरखी दादरी शहर सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
-
पंजाब सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत संगरूर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
-
अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की पत्नी मुस्कान (23) ने हरियाणा के रोहतक जिले में अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शनिवार पठानकोट से 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत सम्मान राशि जारी करेंगे। सरकार के अनुसार 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट ने मंगलवार को 'प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन 2.0' के तहत कमजोर वर्गों के लिए 60 वर्ग मीटर तक के घरों के रजिस्ट्रेशन पर स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट और उसे तय करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही, कैबिनेट ने एमएसएमई और एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी भी लॉन्च की, जिसका मकसद 55,000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करना है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.