Jammu
श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र तीर्थस्थल की सालाना यात्रा लगातार सात दिनों तक बंद रहने के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई। इससे कटरा में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हजारों श्रद्धालुओं को राहत और खुशी मिली।
जम्मू-कश्मीर में लगातार छह दिनों तक खराब मौसम के कारण स्थगित रही श्री अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा का 18वां जत्था जम्मू के भगवती नगर से बालटाल मार्ग के जरिए रवाना हुआ।
जम्मू और कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में अगले 48 घंटों तक बारिश से नुकसान का खतरा बना हुआ है। वहीं, बांदीपोरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को किशनगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को भारी बारिश के कारण हुए ताजा भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को पहाड़ से पत्थर गिरने से हादसा हो गया। इन पत्थरों की चपेट में एक यात्री बस आ गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में बाढ़ से हुई भारी तबाही और मौतों का मंजर सामने आ रहा है। सोमवार को लोगों की तकलीफों और बुनियादी ढांचे के ढहने की दिल दहला देने वाली खबरें सामने आईं, जबकि सैकड़ों लोग बाल-बाल मौत के मुंह से बच निकले।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में श्री अमरनाथ यात्रा के छह श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इस घटना में हथियार छीनने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू पहुंचकर श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।।
जम्मू की एक अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की याचिका पर पहलगाम हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी और हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाना अनिवार्य है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


