Ranchi - Page 12
इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चुनावी प्रक्रिया में पार्टी अनुशासन और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड, चेकबुक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
झारखंड की राजधानी रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा-2026 में ऑनलाइन हैकिंग और कदाचार कराने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक परीक्षार्थी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के इनविजलेटर, सेंटर अधीक्षक और आईटी कर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
रांची स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल के पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा उर्फ एमके सिन्हा को अदालत ने स्कूल की नर्सिंग स्टाफ से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के तीन साल पुराने मामले में तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।।
झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय 25 माओवादियों और प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के दो उग्रवादियों समेत कुल 27 नक्सलियों ने गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लंबे समय से फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने शनिवार रात बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में एक साथ हुई कार्रवाई में पुलिस ने 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने चाईबासा जिला प्रशासन पर शिष्टाचार और आवश्यक औपचारिकताओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना पर जिला प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक शिष्टाचार और अनुभव की कमी को दर्शाती है।
रांची के ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा भव्या रंजन ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ नेशनल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है, वहीं परिजनों और शिक्षकों ने इसे मेहनत, अनुशासन, और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


