Mumbai Bombay - Page 103
हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई है। अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
लगातार दो सत्रों तक बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,918.76 और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,424.10 पर था।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर उनकी सास प्रिया आहूजा ने एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सोनम को बहू नहीं, बल्कि 'सुपरमॉम' बताकर खास सम्मान दिया।
फिल्म अभिनेत्री मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग 'माइकी' की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं। सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है।
बॉलीवुड में इन दिनों नई जोड़ियों और नई कहानियों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच अभिनेता वेदांग रैना की आने वाली फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
पश्चिम एशिया में जारी तनावों पर अस्थायी विराम के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।।
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके कलाकार लगातार दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त पहचान बनाई थी। खासकर उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में उनका किरदार सकीना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स की जिंदगी को बेहद आसान माना जाता है, लेकिन कई बार चमक-दमक के पीछे ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनसे लोग अनजान होते हैं। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज भले ही देश की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों और फैशन आइकन में गिनी जाती हों, लेकिन उनकी जिंदगी में भी ऐसे दौर आए जब उन्हें छोटी-सी नौकरी करनी पड़ी और वह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगभग 1 प्रतिशत टूटकर खुले।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


