India - Page 1050
रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।
कुवैत में मौजूदा क्षेत्रीय सुरक्षा हालात के बीच भारत की राजदूत परमिता त्रिपाठी ने कुवैत एयरवेज के चेयरमैन कैप्टन अब्दुलमोहसेन एस अलफगान से मुलाकात कर उड़ानों के पुनः संचालन और भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा की।
उन्हें दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के संबंध में 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी अवधि समाप्त हो रही है।
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में अपने पहले मैच की तैयारी कर रही सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के पोलमपल्ली पुलिस थाना इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया।
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलएटी) ने बीएसई द्वारा दायर अपीलों को खारिज करते हुए कहा कि दिवालियापन अदालतों के पास दिवालियापन की कार्यवाही से गुजर रही कंपनियों के डीमैट खातों को डीफ्रीज करने के आदेश देने का अधिकार है।
सूरत मेट्रो रेल परियोजना के एक अहम हिस्से पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ड्रीम सिटी से अलथान टेनामेंट के बीच 8.5 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह परीक्षण शुरू किया गया है।
दो भारतीय एलपीजी कैरियर—बीडब्ल्यू टीवाईआर और बीडब्ल्यू ईएलएम ने खाड़ी क्षेत्र को सुरक्षित रूप से पार कर लिया है और अब वे भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


