India - Page 127
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) की तरफ से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने साफ किया कि वे सिंटा की सदस्या होने के नाते यह कहना चाहूंगी कि घमंड को साइड में रखकर काम पर ध्यान देना चाहिए।
अमिताभ बच्चन को आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिना जाता है। दशकों से उन्होंने अपनी एक्टिंग और दमदार आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
नेपाल में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के बाद लोगों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अब तक इस आपदा में 469 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 977 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9आई613 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया, जिससे कुछ देर के लिए विमान में सवार यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया।
नॉर्वे के पांचवें महाराजा हेराल्ड का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग हेराल्ड के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान छोटी बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, कविताएं सुनाईं और उनसे दिलचस्प सवाल पूछे।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, इसलिए आने वाले दिनों में खुदरा स्तर पर भी कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास, सम्मान, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज के रिश्तों को मजबूत करने के साथ स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों के आर्थिक स्वावलंबन से भी जुड़ा है।
नाखूनों को हम अक्सर हाथों की खूबसूरती और साफ-सफाई का हिस्सा मानते हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक नाखून सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं होते, बल्कि उनमें होने वाले कुछ बदलाव शरीर की अंदरूनी हालत के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।
स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चोपड़ा ने ज्यूरिख डायमंड लीग खत्म होने के बाद ओवरऑल स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


