India - Page 129
चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोंगचांग शहर में दोपहर 1:13 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने अहमदाबाद के त्रागड़ इलाके में एक फर्म से 2.68 लाख रुपये से अधिक मूल्य के कॉस्मेटिक मटेरियल और संबंधित सामग्री जब्त की है। यह पाया गया कि उत्पादों का निर्माण और पुनर्पैकेजिंग कथित तौर पर आवश्यक लाइसेंस और गुणवत्ता परीक्षण के बिना किया जा रहा था।
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर जारी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि बीते कुछ महीनों में गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 42 मामले दर्ज किए गए हैं और 28 मौतें हुई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय सरकार को 'लेक ओंटारियो' झील का नाम बदलने का आदेश दिया है, जिस पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झील का इतिहास 400 साल पुराना है और सब जानते हैं कि इसका सही नाम 'लेक ओंटारियो' पहले से है और आगे भी रहेगा।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के बानिहाल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। छात्रों ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारतीय जवान हमेशा हमारी रक्षा के लिए खड़े रहते हैं।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में घर के बाहर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्लीपर बस के पुल की दीवार से टकराने से ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस कानपुर से इंदौर जा रही थी।
अभिनेत्री सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीशा सेन शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटी के लिए खास पोस्ट की।
लौंग भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला ऐसा मसाला है, जो भले ही साइज में छोटा दिखे, लेकिन इसमें कई तरह के प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। चाय से लेकर सब्जी तक, लौंग का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे महाराष्ट्र के 37 श्रद्धालु तिब्बत के सागा में फंस गए थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्वरित पहल के बाद सभी श्रद्धालु शुक्रवार सुबह 6 बजे सागा से न्यालम चेक पोस्ट के रास्ते काठमांडू के लिए सुरक्षित रवाना हो गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


