India - Page 222
देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि भारत की अगली पीढ़ी के निर्माता, उद्यमी और नवप्रवर्तक पहले से ही देश में मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें पहचानने, उनका समर्थन करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की है।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने की पुलिस ने सवारी के रूप में लोगों को अपनी कार में बैठाकर रास्ते में बंधक बनाने, डराने-धमकाने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के संबोधनों की औसत अवधि के मामले में अपने सभी पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों से काफी आगे हैं।।
उद्योग विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार करने पर जोर देना, पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण से वैश्विक नेतृत्व की ओर एक बदलाव का संकेत है।।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा के बाद देशभर के छात्रों ने फैसले को सराहा है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में विकसित भारत 2047 के रोडमैप को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम ने ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी उन्नयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी और गति शक्ति मॉडल जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बताया कि उनकी सरकार में हमेशा युवाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक गाड़ी के चिनाब नदी में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सरकारी आवास (5, कालिदास मार्ग) पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रनायकों और देश के लिए शहीद होने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


