India - Page 224
उद्योग संगठन एसोचैम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुत भारत के विकास संबंधी विजन ने भारतीय उद्योग और कारोबारी समुदाय के बीच नया आत्मविश्वास पैदा किया है। संगठन का मानना है कि आत्मनिर्भरता, 'वोकल फॉर लोकल', घरेलू विनिर्माण और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने पर दिया गया जोर देश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक वृद्धि, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के विकास की गति को बनाए रखने की जरूरत के बारे में बात की।।
पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल ने भी भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। नेपाल के पीएम कार्यालय ने संबंधों को मजबूत बनाने पर बल दिया तो बांग्लादेश ने भारत की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन में मंगला दर्शन के लिए हजारों भक्त बांके बिहारी मंदिर में उमड़े, बांके बिहारी को हरे रंग के परिधान से सजाया गया और सोने-चांदी के झूले पर झूला झुलाया गया।।
भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दो हफ्तों की बढ़त के बाद इस सप्ताह कमजोरी के साथ कारोबार समाप्त किया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों का रुझान सतर्क बना रहा, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखने को मिला।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। उनका अंदाज इस बार भी अलग रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान कई अहम घोषणाएं की। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए एआई ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, फ्री कोचिंग और सेमीकंडक्टर को लेकर 6 बड़ी घोषणाएं की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 के लिए भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को ऊर्जा, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, फार्मा और वैश्विक कारोबार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना होगा।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भिलाई में पदस्थ एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स का है और भिलाई में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है।
देशभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। टेलीविजन अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी का कहना है कि वह चाहती हैं कि उनका बच्चा ये जाने कि देश को आजादी कई कुर्बानियों के बाद मिली और भारतीय होने का मतलब दयालुता, हिम्मत और एकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


