India - Page 234
'आवारापन 2' इसलिए सफल होती है क्योंकि यह इस बात का सम्मान करती है कि यह फ़्रैंचाइज़ी कहां से शुरू हुई थी, बिना यह दिखावा किए कि 2007 के बाद से सिनेमा में कोई बदलाव नहीं आया है।
झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। यह लगातार पांचवां सत्र है जब घरेलू बाजार दबाव में ट्रेड करता नजर आया।
उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
संसद के मानसून सत्र में लगातार बने गतिरोध को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा था।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन की उस भयावह त्रासदी की याद दिलाता है, जिसने लाखों परिवारों के जीवन को गहरे दुख, विस्थापन और अनिश्चितता से भर दिया था।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार तड़के 5.42 बजे सुरगाणा तालुका में भूकंप के झटके महसूस हुए।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं।
टेलीविजन अभिनेता गश्मीर महाजनी आगामी टीवी सीरियल '108 बेस हॉस्पिटल – उरी' में डॉक्टर मेजर अनिरुद्ध का एक महत्वपूर्ण और साहसी किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि शो में उन्होंने डॉक्टरों को हीरो के तौर पर दिखाया गया है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत व बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


