India - Page 239
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन खाद्य व्यवसाय संचालकों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। नियामक ने कहा कि इन कंपनियों के खिलाफ भ्रामक दावे करने, अत्यंत खराब स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आए हैं, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को जोखिम हो सकता था।
श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका नाम आते ही हिंदी सिनेमा की कई यादगार फिल्में और किरदार आंखों के सामने आ जाते हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और चुलबुले अंदाज से श्रीदेवी ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया, बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत के रत्न एवं आभूषण क्षेत्र ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में मजबूती दिखाई है। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान भारत का कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़कर 9.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिसमें विशेष रूप से वैल्यू-एडेड उत्पादों जैसे जड़े हुए सोने और चांदी के आभूषणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार सुबह हमला किया गया। महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना गुरुद्वारे के अंदर हुई।
भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में ऐश्वर्या पिस्से का नाम काफी लोकप्रिय है। एक सर्किट और ऑफ-रोड मोटरसाइकिल रेसर ऐश्वर्या विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय मोटरस्पोर्ट्स एथलीट हैं।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान की आगामी फिल्म 'आई एम गेम' की रिलीज डेट को मेकर्स ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
भारत के भुगतान क्षेत्र में 2021 से अब तक 371 घोषित इक्विटी फंडिंग राउंड के जरिए करीब 5.8 अरब डॉलर का निवेश आया है। यह देश के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता है।
टीवी अभिनेता कुशाल टंडन रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' के दौरान श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी द्वारा उनका नाम लिए जाने के कारण चर्चा में आ गए थे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी।
बच्चे की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं। जब बच्चा छह महीने का होता है और उसे धीरे-धीरे ठोस आहार देना शुरू किया जाता है, तब माता-पिता के लिए यह समझना बेहद जरूरी होता है कि उसकी प्लेट में किन-किन चीजों को जगह दी जाए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


