India - Page 241
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई 'विजय शंखनाद रैली' के बाद अब सियासत तेज हो गई है। रैली खत्म होने के बाद मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराए जा रहे हैं।
जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के अगले चरण को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आंदोलनकारी छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी की है।
राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार को मानसून के सक्रिय रहने की संभावनाएं है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
वैश्विक सूचकांक प्रदाता एमएससीआई (मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल) ने अपनी अगस्त 2026 की आवधिक समीक्षा के तहत अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस समेत चार कंपनियों को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल किया है, जबकि तीन कंपनियों को इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। ये बदलाव 31 अगस्त 2026 के कारोबार समाप्त होने के बाद प्रभावी होंगे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के निर्माण का है।
प्राचीन काल से योग हमारी संस्कृत्ति का अभिन्न हिस्सा रहा है। योग के अनेकों आसनों में भद्रासन काफी महत्व रखता है।
गुजरात कौशल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। राज्य सरकार ने 'विकसित और आत्मनिर्भर गुजरात' के निर्माण में कौशल विकास की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए चालू वर्ष 2026-27 में राज्य के एक लाख युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना वैजयंती माला गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित एक फ्लैट से दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
रांची में जारी छात्र आंदोलन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शामिल होने की घोषणा पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि भूख हड़ताल करनी चाहिए, लेकिन वह अपने पश्चाताप के लिए करें।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


