India - Page 249
सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बेंगलुरु स्थित परप्पना अग्रहारा जेल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय नाम के एक अन्य कैदी के पास फोन मिले हैं।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड के लिए अब तक खेले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। एंड्रयू इंग्लैंड क्रिकेट की कई यादगार जीतों के नायक रहे हैं।
सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या, जिसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है, पर बुधवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का दृश्य बेहद दिव्य और मनोहारी रहा। इस विशेष अवसर पर बाबा महाकाल को हरी भांग और हरे बेलपत्र की माला से सजाया गया और भस्म रमाकर विशेष शृंगार किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में भारी बारिश के कारण बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। चिराग नगर में गौसिया चाल में भूस्खलन हो गया है, जिसकी वजह से मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।
बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहला टेस्ट 13 अगस्त से खेला जाना है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया।
निर्देशक इंद्रजीत लंकेश अपनी आगामी विभाजन-कालीन ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'जय हिंद, जय सिंध: ए लव स्टोरी' लेकर आ रहे हैं। निर्देशक ने आईएएनएस के साथ बातचीत में फिल्म की हल्की-सी झलक देते हुए बताया कि यह फिल्म सिंधी कम्युनिटी के उस दर्द को बयां करती है, जिसे उन्होंने बटवारे के दौरान झेला था।
जेपीएससी में अनियमितता के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के धरना स्थल पर देर रात हलचल देखने को मिली। आरोप है कि पुलिस के अधिकारी अंधेरे में छात्रों को धरनास्थल से हटाने के लिए पहुंचे थे।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने ब्लाग पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी मां को प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


