India - Page 250
इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है। चोटिल पूर्व कप्तान शान मसूद फिट हो गए हैं, और उनके टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में देर रात मेगा सुरक्षा अभियान चलाया।
महान भौतिक विज्ञानी, उद्योगपति, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की नींव रखने और देश में परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई भाजपा नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है।।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वे आज के राष्ट्र-निर्माता हैं।
बिहार में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच वज्रपात ने तीन जिलों में कहर बरपाया है। बांका, लखीसराय और पटना में आकाशीय बिजली गिरने से कुल नौ लोगों की मौत हो गई।
संसद पुस्तकालय भवन में मानसून सत्र के आखिरी दिनों से पहले मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक देशभक्ति के माहौल में शुरू हुई। इस दौरान सांसदों ने तिरंगा लहराया और 'वंदे मातरम' व 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने झारखंड सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने छात्रों पर कथित तौर पर आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए दोषी नाजिम और कासिम ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी।।
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से ढाका में हुई उनकी शिष्टाचार भेंट के एक दिन बाद हुई।
संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर 'अपने एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए छात्रों का इस्तेमाल करने' का आरोप लगाया। साथ ही, पार्टी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के आंदोलन पर 'विस्तृत चर्चा' के दौरान जवाब देने के लिए पहले ही तैयार हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


