India - Page 265
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में परीक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाने के लिए छात्रों की भागीदारी जरूरी है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर उनकी गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आपसी फूट, षडयंत्र के कारण गुलाम हुआ था। क्षेत्र, जाति व भाषा के नाम पर भारत को कमजोर करने वाली ताकतें आज भी फूट डाल रही हैं।
राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने टोंक के रहने वाले वासित नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर एक आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का शक है।
मेटा के प्लेटफॉर्म्स को भारतीय कानूनों और नियमों का पालन करते हुए काम करना होगा और कंपनी के साथ हाल की बातचीत का मकसद यह पक्का करना था कि उसकी नीतियां और कंटेंट मॉडरेशन के तरीके देश के कानूनी ढांचे के मुताबिक हों, न कि सिर्फ कंपनी के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुसार। यह बयान सरकारी सूत्रों ने रविवार को दिया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को 'अगस्त क्रांति दिवस' के अवसर पर भुवनेश्वर में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की।।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी, राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम, झारखंड छात्र विरोध और राम मंदिर ऑडिट रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सुहावना मौसम, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान तनाव, पहली तिमाही के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


