India - Page 263
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन अपने 17वें दिन सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को राज्य सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए रांची की सड़कों पर उतर आए हैं।
पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार को अयोध्या एक बार फिर शिवमय हो गई। सुबह से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 19वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली से मिले 221 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन की कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक एकता, सेवा, अनुशासन और परस्पर सहयोग का महापर्व बनाने का आह्वान किया है। प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय सनातन परंपरा की ऐसी अनूठी यात्रा है, जो हर वर्ग और समाज को आस्था के एक सूत्र में जोड़ती है।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 'हाई स्कोरिंग' मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को जिहाद-ए-दानेशगाही (अकादमिक जिहाद) की स्थापना की 46वीं वर्षगांठ पर देश की तरक्की के लिए घरेलू वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने नई तकनीकों में निवेश और युवा प्रतिभाओं को अवसर देने की जरूरत बताई, ताकि तेल-गैस पर निर्भरता कम की जा सके।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारत अगली औद्योगिक क्रांति में एक बड़ी ताकत बनने के लिए तैयार है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोटेक्नोलॉजी से संचालित होगी।।
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है, जिसने अपने शरीर के अंदर 'सोने का पेस्ट' छिपा रखा था।
बड़े पर्दे पर अक्सर बड़े सपनों, शानदार जिंदगी और ग्लैमर की कहानियां देखने को मिलती हैं, लेकिन शहरों की चमक-दमक के पीछे ऐसी भी कई जिंदगियां हैं, जो हर दिन बेहद मुश्किल हालात में गुजर-बसर करती हैं। कूड़े के ढेरों के बीच अपने परिवार का पेट पालने वाले लोग इन्हीं अनदेखी जिंदगियों का हिस्सा हैं।
केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक राहुल नवीन को 13 अगस्त से एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


