India - Page 261
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। देश ने 13 गोल्ड समेत कुल 39 मेडल अपनी झोली में डाले।
सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित ऐतिहासिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सियासी टकराव तेज होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने वाले आप विधायक संजीव झा सहित 22 विधायकों के घर के बाहर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सियासत जारी है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार झारखंड सरकार का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।
नोएडा में लगातार हो रही बारिश के बाद जलनिकासी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-150 से लेकर सेक्टर-162 तक जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगहों पर अंडरपास पानी में डूब गए।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी के रांची जोनल कार्यालय ने राज्य पुलिस और सीआईडी की प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर (एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की है।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास मुलाकात की। पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू के प्रदर्शन की तारीफ की।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, उपद्रवी गतिविधियों को लेकर कहा कि पहले की सरकार के मुकाबले अब काफी सुधार हो रहा है।
मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के कई यूजर्स ने सोमवार को सेवा में बाधा (आउटेज) की शिकायत की। इस तकनीकी समस्या का असर खासतौर पर फोटो, वीडियो, स्टिकर्स, गिफ्स (जीआईएफ) और अन्य मीडिया फाइलों को भेजने एवं प्राप्त करने पर देखा गया।
होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ फ्लैट खुला। इस दौरान बेंचमार्क सूचकांक, निफ्टी50 और सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


