India
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मेट्रो फेज-5 (बी) के अंतर्गत बनाए जाने वाले नए कॉरिडोर की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो के इस फेज में कुल 7 कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।
बस्तर मंडल में माओवादियों के बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण के बाद, सुरक्षा बलों ने विद्रोहियों द्वारा छोड़े गए गुप्त ठिकानों और प्रतिबंधित सामानों का पता लगाने के लिए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।।
बेंगलुरु स्थित एक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआई द्वारा विकसित उपग्रह 'मिशन दृष्टि' रविवार को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 'मिशन दृष्टि' के सफलतापूर्वक लॉन्च पर अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने खुशी जताई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जन सुनवाई की, जहां उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं।
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से राज्य भर के 77 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी।।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 164 रन का टारगेट रखा है।।
भारत की श्रुति अहलावत ने आईटीएफ डब्ल्यू15 के सिंगल्स फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 अप्रैल से 3 मई तक डीएलटीए स्टेडियम में खेले गए इस टूर्नामेंट के हाई-क्वालिटी मुकाबलों के बाद जेनिया लास्कुतोवा और एकातेरिना याशिना ने डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
शनिवार को देशभर में लगभग 47 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष और उसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बावजूद गैस आपूर्ति में कोई कमी या व्यवधान नहीं है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने रविवार को मतगणना केंद्र का दौरा कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।
'आशिकी' फेम अभिनेता राहुल रॉय ने अपनी सेहत और आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हैं और उनकी अच्छी देखभाल हो रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


