India - Page 356
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। घरेलू बाजार में यह गिरावट पिछले दिन की शानदार तेजी के बाद आई।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग के मुद्दे को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में जोरदार नारेबाजी की, जिसके चलते कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। इसी बीच राज्यसभा में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 सदन में पेश किया।
देहरादून के प्रेमनगर स्थित टोंस नदी पर नंदा की चौकी के पास हाल ही में 16 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल रातभर हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कांग्रेस ने संग्राम सिंह पुंडीर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
उत्तराखंड के चमोली जिले में 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना' के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु जिलास्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हुई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी ने अपने क्विक कॉमर्स कारोबार इंस्टामार्ट में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन किया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अभिनेता दीपक दत्ता ने अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ फिल्म दादी की शादी में साथ काम किया। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में बताया कि अभिनेत्री ने ऑपरेश सिंदूर के दौरान आए मुश्किल हालातों में निजी सुरक्षा से ज्यादा पूरी टीम की सुरक्षा को महत्व दिया।
नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शन और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और केरल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाले विधेयक पर होने वाली चर्चा के दौरान कांग्रेस की ओर से विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जोथिमानि सेन्निमलई अपनी बात रखेंगे। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से अनुराग ठाकुर, शशांक मणि त्रिपाठी, भोला सिंह, संजय जयसवाल, विष्णु दत्त शर्मा चर्चा में हिस्सा लेंगे।
भारतीय एथलेटिक्स के स्टार खिलाड़ी तेजस्विन शंकर का हाई जंप अभियान चोट के कारण समाप्त हो गया। प्रतियोगिता के दौरान घुटने में तेज दर्द महसूस होने के बाद, उन्होंने सिर्फ एक प्रयास के बाद ही मुकाबले से हटने का फैसला किया।
झारखंड के धनबाद जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गोपीनाथडीह बाउरी टोला में सोमवार देर रात हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


