India - Page 354
नीट यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, सबूत नष्ट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का सिलसिला भी तेज हो जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
असम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीभूमि जिले में दो अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप की 31,800 बोतलें जब्त की हैं। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3.18 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को फिर दोहराया कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को यूनाइटेड किंगडम (यूके) से भारत लाया जाएगा, लेकिन इसके लिए वहां चल रही सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरा होना जरूरी है।।
देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल (ई-20) मिलाने की नीति को लेकर जारी बहस के बीच दुनिया के प्रतिष्ठित रासायनिक विज्ञान संस्थानों में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) के कुलपति और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर अनिरुद्ध बी. पंडित ने इस नीति का खुलकर समर्थन किया है।
भारी उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार की ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना ने 31 मार्च 2026 तक 44,326 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है, जो मार्च 2027 तक निर्धारित 42,500 करोड़ रुपए के निवेश लक्ष्य से भी अधिक है।।
'मुन्ना भाई', 'वास्तव' के रघु और 'अग्निपथ' के कांचा चीना जैसे यादगार किरदारों को पर्दे पर जिंदा करने वाले संजय दत्त की असली जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। बड़े पर्दे पर उन्होंने कभी मासूम दोस्त का किरदार निभाया तो कभी खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों को हैरान किया, लेकिन कैमरे के पीछे उनकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने उन्हें अंदर तक बदल दिया।
पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से 28 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत के बाद परिसर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
भारत के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, फिडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप मैच 2026 में चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव का सामना करेंगे। खेल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी फिडे ने मंगलवार को यह घोषणा की है।
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि इस दौरान देश में 94.84 अरब डॉलर का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 80.61 अरब डॉलर था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


