India - Page 355
डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने मंगलवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026 का कड़ा विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि प्रस्तावित कानून नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) से जुड़े बड़े मुद्दे को हल करने में नाकाम रहा है, जिसे खत्म करने की मांग उनकी पार्टी लगातार करती रही है।
दिल्ली के जंतर मंतर इलाके पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए जेन जी के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस इस्तीफे को आम जनता को जागरूक करने वाला करार दिया।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं, खासकर जेन जी का विश्वास जीतना है, तो उन्हें सोशल मीडिया वीडियो के लिए फोन कैमरे का नहीं, अपने दिल का एंगल बदलना होगा।
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संगठित साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक 'म्यूल अकाउंट सिंडिकेट' का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह देश और विदेश में सक्रिय साइबर अपराधियों को कंपनियों के बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और दूसरे साइबर अपराधों में किया जाता था।
दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को बंद (वाइंडिंग-अप) करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को बताया कि बैंक का लाइसेंस लगातार नियामकीय उल्लंघनों के कारण पहले ही रद्द किया जा चुका था और अब यह आदेश बैंक को बंद करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एनडीटीवी प्रॉफिट बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026' के विजेताओं को सम्मानित किया। इन विजेताओं का चयन भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की अध्यक्षता वाली प्रतिष्ठित जूरी द्वारा कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी टिप्पणी के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने माना कि मीडिया से बात करते समय अनजाने में उनसे एक महत्वपूर्ण वाक्यांश छूट गया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


