India - Page 391
सोनम वांगचुक के अनशन और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। कई सांसदों ने अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की।
नीट पेपर लीक विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की पेशकश की है। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
सरकार ने ई-रिक्शा बैटरी के अनधिकृत रिमोट कंट्रोल के लिए इन एप्लिकेशन के दुरुपयोग की रिपोर्टों का संज्ञान लिया है। इस क्रम में सरकार ने कुछ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम मोबाइल एप्लिकेशन को ऐप स्टोर से हटाने का आदेश दिया है।
टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 4 टी20 सीरीज खेली गई हैं, जिसमें तीन सीरीज भारत के पक्ष में रहीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।
शिवसेना (यूबीटी) की दिग्गज नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हुई कथित गड़बड़ियों और छात्रों के आंदोलन को संभालने में सरकार विफल रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा है कि अगर सरकार यह भरोसा दिला देती है कि छात्रों पर अब किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या पुलिस के माध्यम से उन्हें परेशान किया जाएगा, तो वे आज ही अपना अनशन समाप्त कर देंगे।।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को हैदराबाद में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों दल नई दिल्ली में मंगलवार को हुई घटनाओं को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
नीट परीक्षा में पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं।।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही और छात्रों के हितों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का स्पष्ट लिखित आश्वासन मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसा आश्वासन मिलने पर ही वह अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे।
किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान के मद्देनजर नोएडा और दिल्ली के बीच स्थित सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


