India - Page 392
नीट परीक्षा के पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत करीब 100 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गाजीपुर पुलिस ने दिवंगत माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस-191 से जुड़े सदस्यों और सहयोगियों को जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों की बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण अभिलेख गायब मिलने पर सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेन ने बुधवार को रूस के कई अहम सैन्य और लॉजिस्टिक्स ठिकानों और तेल भंडार केंद्रों को पर लंबी दूरी के हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद रूस पर दबाव बनाकर उसे कूटनीति और शांति की राह पर लाना है।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने वाराणसी में आयोजित 12वें 'नेशनल कॉन्क्लेव ऑन 5एस' में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में सर्वोच्च सम्मान हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) ने किया, जबकि इसकी मेजबानी क्यूसीएफआई वाराणसी चैप्टर ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस), वाराणसी के सहयोग से की।
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 600 रुपए के नीचे फिसल गए।
कर्नाटक भाजपा के नेताओं को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता नीट विवाद पर कांग्रेस की राजनीति और राज्य के मुद्दों को नजरअंदाज करने के विरोध में बेंगलुरु में केपीसीसी मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। इसी बीच सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारा समय कीमती है और हम केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे हमारी मांगों को पूरा करने के लिए मानेंगे।
दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देने के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। साथ ही, वे कांग्रेस दफ्तर घेरने सड़कों पर उतरे।
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राजनीतिक तनाव उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में नीट पेपर लीक मुद्दे पर रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से अनुरोध किया कि वे व्यवस्था को लेकर सभी दलों के फ्लोर नेताओं से चर्चा कर अवगत कराएं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


