India - Page 390
ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी।
सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को कमजोरी के साथ हुई। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक घट गया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने फिर से अपनी मांगें दोहराईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) समर्थित आंदोलन के समर्थन में मुंबई के कुछ हिस्सों में हुए हालिया प्रदर्शनों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में एहतियाती कदम उठाए हैं। पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार गुरुवार से 6 अगस्त तक पूरे मुंबई में निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में गुरुवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में सजा की अवधि पर सुनवाई होगी। यह हत्या 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान हुई थी।
यूपी टी20 लीग के चौथे संस्करण का आगाज 14 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में काशी रुद्रस की भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन मेरठ मावेरिक्स से होगी।
दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 16 स्टेशनों को बंद कर दिया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तथा अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ हुए व्यवहार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में सामने आए चर्चित सूटकेस मर्डर केस का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगन के रूप में हुई है, जो चल्लाघट्टा का रहने वाला है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


