India - Page 454
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार और चोरी जैसी आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय विफलताओं को छिपाने में लगी है।
उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रहे तीर्थंकर घोष को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर लॉटरी घोटाले, जबरन वसूली और हथियारों के दम पर लोगों को धमकाने जैसी कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे देश भर में पेपर लीक मामलों की समय-सीमा के भीतर जांच और तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए एक 'स्टैंडर्ड प्रश्नावली' और 'विशेष जांच प्रक्रिया' तैयार करें।
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रतिराम कॉलोनी में बाइक को रास्ता देने और हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गोलियों की आवाज में बदल गई।
झारखंड के गुमला जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पलमा गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना के बाद गांव की पंचायत ने मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी से तत्काल 20 हजार का जुर्माना वसूला और इससे शराब एवं मटन पार्टी की।
झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन नाबालिग और दो बालिग शामिल हैं।
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने गई टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के दीक्षांत समारोह को सोमवार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का ध्यान केवल बीमारियों के उपचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह बीमारियों की रोकथाम पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है।
मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध फिर से शुरू होने के बाद भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले के मुकाबले अच्छी स्थिति में है। यह जानकारी एक्सपर्ट्स की ओर से सोमवार को दी गई।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


