India - Page 455
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ की जमकर तारीफ की है। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में यास्तिका और क्रांति का प्रदर्शन शानदार रहा है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सरकार ने आम नागरिकों को 'सेवा और निष्ठा की गौरवशाली विरासत' थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज, शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता और नागरिक प्रतिज्ञा अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अपने व्यक्तित्व और रिश्तों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उनके और अभिनेता हर्षद चोपड़ा की दोस्ती को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। विराट कोहली लगभग छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में सासवड-जेजुरी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। हादसा बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर लगभग 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुआ।
अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में सोमवार को बिकवाली देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 2 प्रतिशत तक कम हो गया है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कॉफी पीना पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों में गंभीर लिवर बीमारी का खतरा कम होता है।
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और ईशांत शर्मा ने मिलकर नई एनर्जी ड्रिंक 'एक्वॉन' लॉन्च किया है। चहल ने बताया कि इस ड्रिंक को हर उम्र के लोग पी सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


