India - Page 459
दो जुलाई को श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में नगद चढ़ावा गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में गठित विभागीय जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जांच में आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार चढ़ावे की चोरी की है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर 'प्रधानमंत्री अनधिकृत कॉलोनी आवास अधिकार योजना' के संशोधित रूप को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पहले चरण में केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मांगी है।।
उत्तराखंड में बारिश और मौसम की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी सख्त हो गई हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिले की आपदा तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और दान में कमी आने के दावों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने रविवार को कहा कि रामलला की पूजा-अर्चना पूरी परंपरा और विधि-विधान के अनुसार हो रही है तथा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है।
जम्मू-कश्मीर के जदयू नेता जीएम शाहीन ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के भाजपा पर विधायक तोड़ने के आरोपों लगाने को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य की सरकार से कई वादों से ध्यान भटकाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।
केरल के वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन को लेकर भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक तांदुलवाड़ी किले के आसपास भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। भूस्खलन के कारण किले तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस समय भगवान जगन्नाथ के तीनों रथों के एक अहम लकड़ी के हिस्से, 'थेकेरा बाड़ा' को बनाने का काम जारी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


