India - Page 460
-
देशभर में रक्षाबंधन के अवसर पर इस बार 30,000 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें से अकेले राखी का कारोबार 25,000 करोड़ रुपए का पहुंचने का अनुमान है।
-
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मुसलमान भाइयों को सोचना चाहिए कि नरेंद्र मोदी से अच्छा प्रधानमंत्री कोई नहीं हो सकता और हिंदू से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता। हम सभी को मिलकर भारतीय संस्कृति को साथ लेकर चलना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करना चाहिए।
-
मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दिग्गज गायक-अभिनेता किशोर कुमार, दोनों ने एक दौर में साथ काम किया और कई मौकों पर एक-दूसरे से मुलाकात भी हुई। इस कड़ी में बिग बी ने अब उनसे जुड़ी कुछ खास यादें साझा की हैं।
-
जाने-माने कबड्डी खिलाड़ी आशु मलिक ने इंडिया टीम में अपने चयन पर खुशी जताई है। जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए इंडिया की टीम में चुने गए 12 खिलाड़ियों में से 9 कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) से निकले हैं।
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
-
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था, साहित्य अकादमी (नेशनल एकेडमी ऑफ लेटर्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, साहित्य अकादमी ने सीधी भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
-
वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी फेडएक्स ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक एकीकृत एयर कार्गो हब विकसित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस परियोजना के लिए लगभग 150 मिलियन डॉलर (करीब 1,250 करोड़ रुपए) के निवेश का ऐलान किया है।
-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी किसी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी।
-
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सप्तधारा' की बात कही थी। इसी 'सप्तधारा' को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से बात की है।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की टेक्नोलॉजी भारतीय उद्योगों को हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.