India - Page 462
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य में नए उद्योगों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा जमीन मालिकों से सीधे भूमि खरीदने की नीति की घोषणा की है।।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को श्रीगंगानगर में एक 13 साल की लड़की के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस तरह के गंभीर अपराधों के दोषियों को शहर के चौराहों पर सबके सामने सरेआम फांसी की सजा देने के लिए एक सख्त कानून बनाने की पुरजोर मांग की है।
हिंदी फिल्म जगत को नए मुकाम पर पहुंचाने में अभिनेत्रियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी कड़ी में सुलक्षणा पंडित एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार अभिनय और सुरीली आवाज के जादू से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं कर्नाटक के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने शनिवार को सूरत दौरे के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित विवाद, पंजाब कांग्रेस की स्थिति, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर प्रकरण पर पार्टी का पक्ष रखा।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (एआईएमजे) के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित ढाका मैप विवाद, वंदे मातरम व राष्ट्रगान पर जारी नई गाइडलाइंस, महिलाओं को लेकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा दिए गए विवादित बयान और उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा मदरसों की सरकारी ग्रांट बंद करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।।
बिहार के गया जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गया पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिमरौरा गांव से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने उत्तराखंड सरकार के मदरसों को ग्रांट (अनुदान) बंद करने के फैसले, सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान और अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए जंग पर प्रतिक्रिया दी।।
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड-129 के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
अमेरिकी तकनीकी कंपनी मेटा ने अपनी नई एआई इमेज जनरेशन सुविधा को इसकी शुरुआत के महज तीन दिन बाद ही बंद कर दिया है। यह निर्णय उस समय लिया गया, जब इस फीचर को लेकर दुनिया भर में गोपनीयता से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होने लगे और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, गोपनीयता विशेषज्ञों तथा कई संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया।
पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा- 2026 के तहत देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। दुर्गम पर्वतीय रास्तों और संवेदनशील सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूरे यात्रा मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


