India - Page 464
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग में सुधार शुरू हो गया है। मई में तेल की मांग घटकर 9.79 करोड़ बैरल प्रतिदिन (97.9 मिलियन बैरल प्रतिदिन) रह गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 53 लाख बैरल प्रतिदिन कम थी।
टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में भाभी के किरदार से अपनी एक खास पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने उस समय भावुक पलों का अनुभव किया, जब उन्होंने कैरम टूर्नामेंट में अपने पिता की जीत का उल्लास मनाया।।
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नाबालिग से जुड़े पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी के रूप में बताए जा रहे एक किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को इंद्रजीत तांती के परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। 26 साल के इंद्रजीत की दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक उल्लेखनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। जिस गति से देश प्रगति कर रहा है, उसने इस बदलते भारत को वैश्विक हित का विषय बना दिया है।
भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को बिहार के गयाजी में 'बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट' में बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के सदस्यों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।।
भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पुनः खरीदारी का रुख किया है। एक्सचेंज से प्राप्त अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने पूरे सप्ताह में कुल 4,670 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन अपनी हालिया रिलीज कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ एक अहम किरदार निभाया है।
गुजरात के जूनागढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा माजेवड़ी गांव के पास फोरलेन सड़क पर उस समय हुआ, जब परिवार की अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
बेंगलुरु के कोट्टीगेपाल्या इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र में अयप्पा मंदिर के पास एक परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


