India - Page 465
-
मध्य प्रदेश के धार जिले में सोमवार को कांवड़ियों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पुल से नीचे गिर जाने से लगभग 20 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।।
-
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ स्थित ऐतिहासिक महफिल खाना में सोमवार को 18वें अंतर्राष्ट्रीय सूफी रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। सूफियाना रंग, आध्यात्मिक वातावरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शुरू हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन ही 50 हजार से अधिक जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की।
-
चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के ऑपरेशन सेल ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त कार्रवाई में बीकेआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
-
मॉरीशस की वित्तीय सेवा एवं आर्थिक योजना मंत्री ज्योति जीतून ने कहा है कि यदि न केवल भारत और मॉरीशस के बीच, बल्कि व्यापक स्तर पर ब्रिक्स देशों और अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू होता है, तो यह संबंधित अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत पावन माटी कलश ‘वंदन एवं वितरण कार्यक्रम’ को संबोधित किया और कहा कि समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और निष्काम कर्म के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।।
-
भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।
-
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' 32 सालों के बाद 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन किया। स्टॉलों का दौरा करके मुख्यमंत्री ने इन समूहों से जुड़ी महिलाओं का हौसला बढ़ाया।
-
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा कैमरे और फिल्मों के बीच बीता है लेकिन जब बात घर-परिवार की आती है तो उनका अंदाज काफी अलग नजर आता है। टीवी के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' में अमिताभ अक्सर अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा करते हैं।
-
पश्चिम एशिया में जारी तनावों और बॉन्ड यील्ड में वृद्धि की चिंताओं के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स में 0.22 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.