India - Page 533
बिहार के भोजपुर में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 जून को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ करेगी।
कश्मीरी पंडित स्टाफ नर्स सरला भट्ट के अपहरण, उन पर अत्याचार और बेरहमी से हुई हत्या के 35 वर्ष से ज्यादा समय बाद जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने सोमवार को आखिरकार अदालत में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।।
कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में मुड्डेनाहल्ली के पास एक होमस्टे में एक युवती संदिग्ध हालात में मृत पाई गई, जबकि उसका बॉयफ्रेंड, जिसकी पहचान संजीत अली के तौर पर हुई है, वह बेहोश मिला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी ने हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। यह घटना तब हुई है, जब गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाना है।
राजस्थान में जयपुर जिले के चंदवाजी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली हाईवे पर ताला मोड़ के पास बन रहे एक रिसॉर्ट में ढांचा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री पर घरेलू ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता फिर से पेट्रोल पंपों से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (द्वितीय चरण) में सशस्त्र सेनाओं तथा भारतीय तटरक्षक बल के 105 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। इन सम्मानों में 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 12 उत्तम युद्ध सेवा पदक तथा 56 अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
अरुणाचल प्रदेश के 28 में से 12 जिलों में सोमवार को लगातार हो रही मानसून की बारिश से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 9,400 करोड़ रुपए से अधिक के डिविडेंड के चेक सौंपे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को घोषणा की कि मंत्रिमंडल ने दिल्ली ईवी नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जो एक जुलाई से लागू होगी और जीरो एमिशन व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


