India - Page 531
भारतीय सेना के निवर्तमान प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि “भारतीय चुनौतियों के लिए स्वदेशी समाधान आवश्यक हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आत्मनिर्भरता’ राष्ट्रीय सुरक्षा और भविष्य के युद्ध के लिए एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का वकील बताने वाले एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु को लेकर किए जा रहे काम को लेकर उनके प्रयासों की तारीफ की।
देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। बैंक द्वारा पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन साल के लिए नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किए जाने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में मंगलवार को संबलपुर जिले के वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विम्सार) के अधिकारी धनुर्धर बिस्वाल से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की है।।
अदाणी पोर्ट्स ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने एमएससी ग्रुप के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एमएससी की कंटेनर टर्मिनल संचालन और निवेश कंपनी टर्मिनल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (टीआईएल), अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश करेगी।।
जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख बन गए हैं। इससे पहले वह सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
अभिनेता राम कपूर के यह कहने के बाद कि शादी में बेवफाई हमेशा रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं होती, खासकर अगर वह गलती से हुई हो और साथी रिश्ते को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हो, 'लॉक अप सीज़न 2' में रिश्तों और बेवफाई को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
अमिताभ बच्चन सहित कई प्रसिद्ध अभिनेताओं की आवाज की हूबहू नकल करने वाले हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायक, मिमिक्री कलाकार और डबिंग आर्टिस्ट सुदेश भोसले ने अपने दम पर फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है। 1 जुलाई 1960 को मुंबई में जन्मे सुदेश भोसले उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी गायकी, आवाज की विविधता और मिमिक्री कला से लोगों का दिल जीता।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


