India - Page 551
आंध्र प्रदेश में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हुए हैं।।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि एफआईआर में चंपत राय का नाम शामिल नहीं है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है।
केतन मर्डर केस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक इस मामले में सात लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में पहली ही बारिश आफत बन गई है। जिले के नारायणबगड़ गांव में अतिवृष्टि होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ही यह समझना भी जरूरी है कि अच्छा स्वास्थ्य केवल पौष्टिक भोजन खाने से ही नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से पकाने पर भी निर्भर करता है।
मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी बचाव कार्य जारी है।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा।
झारखंड में रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-23) पर गुरुवार-शुक्रवार क दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है, लेकिन मानसून के इंतजार को अभी कुछ और दिन बढ़ना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहले जहां 27 जून तक दिल्ली में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी, वहीं अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


