India - Page 552
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है, लेकिन मानसून के इंतजार को अभी कुछ और दिन बढ़ना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पहले जहां 27 जून तक दिल्ली में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी, वहीं अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के कारण 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में कोटे डी आइवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुराकाओ को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही कोटे डी आइवर ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप ई के मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में इक्वाडोर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया।
शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में अनियमिताएं और मरीजों के इलाज में बरती जा रही गंभीर लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश के बाद गुरुवार को विभिन्न विभागों की टीम ने अस्पताल की जांच की और वहां कई अनियमितताएं पाईं। शासन ने फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र दान प्रकरण में 8 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सीएम योगी द्वारा गठित एसआईटी के प्रारम्भिक प्रतिवेदन में कठोर संस्तुतियां की गई हैं।
ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की।।
दिल्ली के पश्चिम जिले के थाना ख्याला इलाके में एक युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है।
गुरुवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे-31 पर जुराबगंज के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ऑटो से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी दस लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


