India - Page 557
जामुन स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन के बीजों में भी कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं।
हिंदी सिनेमा के संगीतकार मदन मोहन और अभिनेता सतीश शाह की जयंती के अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों को याद करते हुए पोस्ट साझा किए।
देश में आपातकाल लागू होने के करीब पांच दशक बाद राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में इस विषय को शामिल किया है। नई पुस्तक 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई एक बड़ी चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कोलकाता के तारातला इलाके में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम मोदी ने मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम को बढ़ावा देने वाले साइबर क्राइम नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 60 स्पेशल टीमें बनाईं और 16 राज्यों – पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा – में 80 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की।।
करीब दो सत्रों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। इससे कीमतों में करीब आधा प्रतिशत तक की बढ़त हुई है।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के एक कार्यक्रम में अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करने के बाद उनके लिए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने इस पल को “सपना सच होने जैसा” बताया और कहा कि वह अभिनेता की विनम्रता और सादगी की प्रशंसक हैं।
अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने सबसे प्यारे पालतू जानवरों, डॉग बेला और बिल्ली जैस्मिन को खोने के बाद काफी दुखी और भावुक लग रही हैं। शायद दोनों की मौत एक ही दिन हुई थी।
पश्चिम बंगाल के तारातला इलाके में हुए भीषण हादसे के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। गुरुवार सुबह मलबे के नीचे से दो और शव बरामद किए गए, जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 399.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,391.07 और निफ्टी 104.20 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,125.85 पर था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


