India - Page 559
आने वाली संजय-2026 यात्रा (श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026) के दौरान यात्रियों की आवाजाही को आसान और बिना किसी परेशानी के बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने बुधवार को यात्री काफिलों के लिए समय-सारणी जारी की।।
सिविल एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बुधवार को कहा कि दो दिन पहले एयर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर उड़ान एआई-479 का पाकिस्तानी एयरस्पेस में थोड़ी देर के लिए जाने का मामला पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारियों के साथ मिलकर संभाला गया था। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली में उतारा गया।
ओडिशा के पुरी में होटल मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रतीक सिंह ने बताया कि ओडिशा के पुरी जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक होटल मालिक की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेवा तीर्थ में 'प्रगति' की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित यह बहु-माध्यम मंच केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों को निर्बाध रूप से एकीकृत कर सक्रिय शासन और समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
बुधवार को कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे वेयरहाउस की छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।
सुधा सिंह भारत की एक बेहतरीन स्टीपलचेज एथलीट रही हैं। वह 3,000 मीटर स्टीपलचेज (बाधा दौड़) इवेंट में हिस्सा लेती थी।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। विभाग ने नोटिस की प्राप्ति के सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का निर्देश दिया है।
गौतमबुद्ध नगर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधता की जांच के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया है, जो जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन में दिवंगत शूटिंग कोच और खिलाड़ी रहे जसपाल राणा को उनकी 'तेहरवीं' पर श्रद्धांजलि दी।।
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की गंडोला सेवा 25 जून से फिर से प्रारंभ होने जा रही है। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद सेवा बहाल होने से पर्यटकों के साथ-साथ पर्यटन पर निर्भर स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


