India - Page 565
छोटा नागपुर रॉयल्स ने झारखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में छोटा नागपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए।
मध्य दिल्ली में उद्योग भवन के पास बुधवार तड़के मजदूरों की एक बस्ती में भीषण आग लग गई, जहां सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना से जुड़े मजदूर रह रहे थे। आग तेजी से पूरी बस्ती में फैल गई, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आग बुझाने का अभियान चलाया।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। अंशुला जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं और कपूर परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।
हैदराबाद में एक एटीएम कैश भरने वाली वैन का चालक 17 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह घटना आईएस सदन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रेन बाजार-संतोष नगर मुख्य मार्ग पर उस समय घटी जब एटीएम में कैश भरने के लिए नकदी ले जाई जा रही थी।
एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में 70 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसकी बेटी और पोते ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला का दोष ये था कि उसने उनकी शराब पीने की आदत पर आपत्ति जताई थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में बीते दिनों आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को एक अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो से संबंधित फर्जी फोरेंसिक एवं साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराने के कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


