India - Page 566
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्टीकरण) कराया।
हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।।
सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) ने पूंजी बाजार से जुड़ी विभिन्न विनियमित संस्थाओं के लिए एक समान विज्ञापन आचार संहिता (कॉमन एडवर्टाइजमेंट कोड - सीएसी) लागू करने का प्रस्ताव रखा है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष आर. मुकुंदन ने मंगलवार को कहा कि भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनना होगा। उन्होंने कहा कि बदलते भू-राजनीतिक और तकनीकी परिदृश्य के बीच भारत को व्यापार, विनिर्माण, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में अपनी गति बढ़ानी होगी।
ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित तिलपता रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) मंगलवार से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद योगी सरकार ने प्रदेशभर में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और वैधता को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
राइफल/पिस्टल इवेंट्स में इंडिया ओपन प्रतियोगिता को अब 'जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन प्रतियोगिता (राइफल/पिस्टल इवेंट्स)' के नाम से जाना जाएगा, जबकि शॉटगन इवेंट्स का नाम 'राजा रणधीर सिंह मेमोरियल इंडिया ओपन प्रतियोगिता (शॉटगन इवेंट्स)' होगा।
राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में 'पद्म पुरस्कार- 2026' प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


