India - Page 569
अभिनेत्री और सिंगर श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन और टीनएज से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि टीनएज में लिया गया उनका एक फैसला उनके पिता और दिग्गज अभिनेता कमल हासन को बिल्कुल पसंद नहीं आया था, जिसके चलते वह काफी गुस्सा हो गए थे।
दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक कैब ड्राइवर ने 11 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव फेंक दिया।
राजस्थान के जोधपुर स्थित पाओटा जिला अस्पताल में आठ महिलाओं में प्रसव के बाद गंभीर जटिलताएं देखने को मिलीं। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने 25 दवाओं और एक इंजेक्शन के इस्तेमाल को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की मौत को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। विभिन्न नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के सोमवार भारत आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को कहा कि ब्रिक्स केवल देशों के समूह से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे दुनिया की लगभग आधी आबादी का एक सामूहिक घर बताया, जिसकी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में "खास भूमिका" है।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी व चीन में भारत के राजदूत के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम के. दोरईस्वामी नई दिल्ली में सेना प्रमुख से मुलाकात के लिए पहुंचे थे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में पानी सप्लाई करने वाले राशिद की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हारून को मंगलवार को खजूरी खास स्थित सिग्नेचर ब्रिज के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 12 से ज्यादा लोगों में 28 वर्षीय संयम विज और 25 वर्षीय सूरजभान सिंह भी शामिल थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की वैश्विक पहलों का समर्थन करते हुए कहा कि खेलों की शक्ति का उपयोग स्वास्थ्य, खुशहाली और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


