India - Page 571
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में लिखित शिकायत देकर नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।।
अमेरिका के एक फेडरल जज ने ट्रंप सरकार के उस डेटाबेस को रद्द कर दिया जिसमें अमेरिकी नागरिकों की गुप्त जानकारी थी। जज ने इसे गैर-कानूनी बताया, क्योंकि कई राज्यों ने इसका इस्तेमाल योग्य नागरिकों को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए किया था।
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।
कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दर्दनाक हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के पारावाड़ा स्थित फार्मा सिटी में मौजूद दक्षिण एनर्जी इंडस्ट्रीज में मंगलवार को भीषण आग लग गई।।
राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
गुजरात के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने वाली छात्राओं की संख्या पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि साइंस स्ट्रीम की कक्षाओं में उपस्थिति 125 प्रतिशत बढ़ी है।।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 जून को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में कुल 65 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें तेलंगाना के डॉ. चंद्रमौली गद्दामनुगु और पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र नाथ रॉय भी शामिल हैं।
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। दरअसल, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में शिकायत पंजीकृत हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले और लेबर कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें एक कर्मचारी को बकाया वेतन के साथ काम पर वापस रखने के लिए कहा गया था। कोर्ट ने कहा कि जो कर्मचारी बिना इजाजत के काम से गैर-हाजिर रहा और अपने दावों को साबित नहीं कर पाया, उसे ऐसी राहत नहीं दी जा सकती।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


