India - Page 572
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रिपब्लिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की विशेषता है कि हम किसी क्षणिक घटना पर उतावले होने वाले देश नहीं हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की।
देश के अंग दान अभियान में एक अहम पड़ाव के तौर पर भारत ने अंग दान के 5 लाख से ज्यादा संकल्प दर्ज किए हैं। यह अंग और ऊतक (टिशू) दान जैसे जीवन बचाने वाले नेक काम के प्रति नागरिकों की बढ़ती जागरूकता, संवेदना और सामूहिक प्रतिबद्धता को दिखाता है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में आग लगने की भीषण घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार के अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री ने हाईलेवल मीटिंग के बाद दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने प्यारे पेट डॉग ऑरा के साथ खुशी के कुछ पल अपने प्रशंसकों से साझा किए।।
‘खरबूजे की खीर’ इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। यह मिठाई स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेहद लाभकारी मानी जाती है।
निर्देशक बॉबी कोल्ली की आगामी एक्शन फिल्म मेगा158 के निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हैदराबाद में शुरू हो गया है। इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राम मंदिर के लिए मिली दान राशि के कथित दुरुपयोग और प्रबंधन को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई भगवान राम के नाम पर विश्वास के साथ दान करते हैं कि यह धन समाज कल्याण और जनसेवा के कार्यों में लगाया जाएगा, लेकिन इसके उलट धन के दुरुपयोग और अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 के सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी होने के बाद छात्रों की एक महत्वपूर्ण शंका का समाधान किया है। जिन विद्यार्थियों के अंक पुनरीक्षण के बाद बदले हैं और जिनकी संशोधित अंकतालिका डिजिलॉकर पर उपलब्ध हो गई है, उनके लिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता होने पर नई फिजिकल मार्कशीट भी जारी की जाएगी।
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) परिणाम में झारखंड की राजधानी रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने शानदार सफलता हासिल की है। प्रारंभिक परिणाम में उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


